देखे वीडियो-जनपद उत्तरकाशी के तीन प्रखंड मोरी,पुरोला, नौगांव में कल पहुँचेगी भाजपा की विजय संकल्प यात्रा सभी तैयारियां हुई पूरी। - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

January 2, 2022

देखे वीडियो-जनपद उत्तरकाशी के तीन प्रखंड मोरी,पुरोला, नौगांव में कल पहुँचेगी भाजपा की विजय संकल्प यात्रा सभी तैयारियां हुई पूरी।

देखे वीडियो-जनपद उत्तरकाशी के तीन प्रखंड मोरी,पुरोला, नौगांव में कल पहुँचेगी भाजपा की विजय संकल्प यात्रा सभी तैयारियां हुई पूरी।



अरण्यरोदन टाइम्स(ब्यूरो)

उत्तरकाशी।। भाजपा की विजय संकल्प रैली अब अपने अंतिम दौर में है। जनपद उत्तरकाशी में विजय संकल्प रैली सोमवार को पुरोला विधानसभा के मोरी ,पुरोला,नौगाव प्रखंड में पहुँचेगी।रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी विजय संकल्प यात्रा की तैयारी में जुटे है। पुरोला विधान सभा क्षेत्र में भी रैली को सफल बनाने के लिये निवर्तमान विधायक राजकुमार ने नौगांव में कार्यकर्ताओ में जोश भरा।

निवर्तमान विधायक राजकुमार ने बताया कि पार्टी के विजय संकल्प यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को यात्रा की तैयारियां हेतु जिम्मेदारियां दी गईं। जिसमें महिला मोर्चा को स्वागत हेतु एवं युवा मोर्चा को बाइक रैली हेतु जिम्मेदारियां दी गईं। वहीं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को स्वागत व जनसभा को लेकर जिम्मेदारियां दी गईं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में उनके द्वारा लगातार विकास के कार्य किए जा रहे  हैं। वंही देश के पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व भी देश और उत्तराखंड आगे बढ रहा है। साथ कहा कि विजय संकल्प यात्रा को अपना आशीर्वाद देने के लिए जनता में जबरदस्त उतसाह  है ।  उत्तरकाशी भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुलोचना गोड ने कहा कि नौगांव चौराहे पर होने वाली जनसभा की तैयारी के लिए महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, भूतपूर्व सैनिकों एवं महिला मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को समान रूप से जिम्मेदारी दी गई है।

देखे वीडियो-




No comments:

Post a Comment