नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने 60 पावे के साथ एक व्यक्ति व 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

January 2, 2022

नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने 60 पावे के साथ एक व्यक्ति व 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

 नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने 60 पावे के साथ एक व्यक्ति व 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

अरण्यरोदन टाइम्स(सूर्य प्रकाश नौटियाल)

उत्तरकाशी।।उत्तरकाशी मनेरी पुलिस ने 62 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वहीं धरासू व पुरोला पुलिस द्वारा 05-05 लीटर कच्ची शराब के साथ 02 लोगो को गिरफ्तार किया है। 

नशामुक्त उत्तरकाशीअभियान के तहत विगत रात्रि मे मनेरी पुलिस द्वारा स्थान गणेशपुर सुजल होटल के पास से धर्मेंद्र सिंह मखलोगा पुत्र  घनश्याम सिंह मखलोगा निवासी ग्राम गणेशपुर कोतवाली मनेरी उत्तरकाशी उम्र 43 वर्ष को 62 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली मनेरी ने आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दोनो लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। वही पुरोला व धरासू  पुलिस द्वारा 05-05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 व्यक्तियों जिसमे अनिल पुत्र सूर्यलाल निवासी ग्राम ठढुंग थाना पुरोला, उम्र 29 वर्ष व रमेश लाल पुत्र स्व0 कमलू लाल निवासी ग्राम तिलाड़ी थाना धरासू, उत्तरकाशी, उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

No comments:

Post a Comment