सीमन्त जनपद के विकास को लेकर बीजेपी नेता लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने भारत सरकार के केंद्रीय जलशक्ति मंत्री नमामि गंगे गजेन्द्र सिंह शेखावत से की मुलाकात - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

December 11, 2021

सीमन्त जनपद के विकास को लेकर बीजेपी नेता लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने भारत सरकार के केंद्रीय जलशक्ति मंत्री नमामि गंगे गजेन्द्र सिंह शेखावत से की मुलाकात

सीमन्त जनपद के विकास को लेकर बीजेपी नेता लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने  भारत सरकार के केंद्रीय जलशक्ति मंत्री नमामि गंगे  गजेन्द्र सिंह शेखावत  से की मुलाकात



अरण्यरोदन टाइम्स(ब्यूरो)

उत्तरकाशी।।उत्तरकाशी व गंगोत्री विधानसभा के विकास के लिए चाहे जहां तक जाना पड़े जाएंगे। ये बात आज बीजेपी नेता लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने एक पत्रकार वार्ता में कही।। उन्होंने कहा कि वे जो कहते हैं वो करते भी हैं।संघर्ष को समाधान तकं पहुँचाना उनका हमेशा लक्ष्य रहा है।

अभी हाल के बीजेपी नेता लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने दिल्ली में  भारत सरकार के केंद्रीय जलशक्ति मंत्री नमामि गंगे  गजेन्द्र सिंह शेखावत  से मुलाकात कर ""उत्तरकाशी में आस्था पथ"" को शीघ्र  स्वीकृति प्रदान करने के लिए भेंट की व पत्र सौंपा।



 बिष्ट ने बताया कि केंद्रीय मंत्री  गजेंद्र सिंह शेखावत जी ने भरोसा दिया कि शीघ्र ही उत्तरकाशी में आस्था पथ को मिलेगी वित्तीय स्वीकृति।।आपको बताते चलें कि गंगा विचार आंच के प्रदेश संयोजक लोकेन्द्र सिंह बिष्ट के अथक प्रयासों से  उत्तरकाशी में ताँबाखानी से लेकर केदारघाट तक आस्थापथ के निर्माण के लिए हमारे प्रयास के बाद नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत 815.94 लाख का प्राकलन राज्य सरकार से होकर स्वीकृति हेतु भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नमामि गंगे, जलशक्ति मंत्रालय भारत सरकार तक पहुंच गया है। 

बीजेपी नेता लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उत्तरकाशी में ताँबाखानी से केदारघाट तक इसकी शीघ्रता से स्वीकृति के लिए दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री नमामि गंगे  जी ने मौके से ही फोन पर  NMCG के महानिदेशक  राजीव रंजन मिश्रा जी को आवश्यक निर्देश भेजे हैं।।आपको बताते चलें कि भारत सरकार के नमामि गंगे जलशक्ति मंत्रालय से सम्बद्ध गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेन्द्र सिंह बिष्ट गंगा स्वच्छता कार्यक्रम से भी जुड़े हैं।



बीजेपी नेता लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने उत्तरकाशी में केदारघाट से लेकर उजेली तक के  आस्थापथ के विस्तार के लिए केंद्रीय मंत्री को प्रस्ताव दिया जीज पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने परीक्षण के निर्देश जारी किए हैं और  प्रस्ताव को  सैद्धांतिक तौर पर स्वीकार भी किया किया है।।

No comments:

Post a Comment