देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट उत्तराखंड द्वारा ब्लॉक चिन्यालीसौड़ में बैठक की गई, देवस्थानम बोर्ड के विरोध का भी फैसला लिया गया - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

November 7, 2021

देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट उत्तराखंड द्वारा ब्लॉक चिन्यालीसौड़ में बैठक की गई, देवस्थानम बोर्ड के विरोध का भी फैसला लिया गया

देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट उत्तराखंड द्वारा ब्लॉक चिन्यालीसौड़  में बैठक की गई, देवस्थानम बोर्ड के विरोध का भी फैसला लिया गया



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

उत्तरकाशी।। देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट उत्तराखंड द्वारा ब्लॉक चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी जनपद में बैठक की गयी। जिसमें प्रदेश से संगठन संचालक  सुशील रतूड़ी ने ट्रस्ट के विभिन्न उद्देश्यों पर चर्चा की गई। जिसमें  वर्तमान में समाज द्वारा संस्कृत संस्कृति को भूला जा रहा है पर चर्चा हुई जिस पर संगठन द्वारा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ पर्यावरण सरंक्षण स्वस्छ कैसे रहे यज्ञों के द्वारा अनेक विधियों के द्वारा पर्यावरण का संरक्षण करना तथा सरकार द्वारा देवस्थानम बोर्ड का गठन होना तीर्थ पुरोहितों के साथ तीर्थ पुरोहितों की परंपरा के साथ खिलवाड़ करना यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है। जिस पर गंभीरता से चर्चा हुई और बैठक में कहा गया कि देवभूमि ब्राह्मण महासभा इस कानून का पुरजोर विरोध करता है। चिन्यालीसौड़ में आज बैठक में अनेक  जनपद के साथ अलग-अलग जनपदों  से जुड़े लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर  सर्वसम्मति से गणेश भूषण जगूड़ी को नगर अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ के रूप में जिम्मेदारी दी गई। साथ नगरउपाध्यक्ष क रूप में  विवेक डबराल , संयोजक के रूप में आशीष डबराल  सह संयोजक के रूप में माधव डबराल , जिला प्रवक्ता के रूप में वासुदेव चमोली को जिम्मेदारी दी गई है। उत्तरकाशी जनपद से जिला उपाध्यक्ष कमलेश्वर  भट्ट , द्वारिका प्रसाद उनियाल  ब्लॉक अध्यक्ष, तथा प्रदेश से प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल भट्ट , टिहरी जनपद से जिला अध्यक्ष रोशन पैन्यूली  , आचार्य नंदीश्वर , सुनील जोशी , आशीष कोठारी , प्रवेश जोशी आदि देव तुल्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment