देखे वीडियो-6 जिंदगियों को बचाने के लिए सबसे बड़ा रेस्क्यू अभियान हुआ शुरू - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

October 1, 2021

देखे वीडियो-6 जिंदगियों को बचाने के लिए सबसे बड़ा रेस्क्यू अभियान हुआ शुरू

देखे वीडियो-6 जिंदगियों को बचाने के लिए सबसे बड़ा रेस्क्यू अभियान हुआ शुरू



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

उत्तरकाशी। बड़ी खबर उत्तरकाशी से  आ रही है जंहा माउंट त्रिशूल   आरोहण के दौरान एवलांच आने से नौसेना के पर्वतारोही दल के 5 जवान और एक पोर्टल की लापता की सूचना आ रही है। जिसको लेकर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी की रेस्क्यू टीम प्रधानचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में त्रिशूल चोटी के लिए हुई रवाना।

कर्नल अमित  बिष्ट ने बताया कि नौसेना के पर्वतारोहियों का 20 सदस्य दल करीब 15 दिन पहले 7120 मीटर ऊंची त्रिशूल छोटी के आरोहण  के लिए रवाना हुआ था। लेकिन आज सुबह एवलांच आने से लीड टीम इसकी चपेट में आने की सूचना है।

उन्होंने बताया शुक्रवार सुबह दल चोटी के समिट के लिए आगे बढ़ा उसी दौरान  हिमस्खलन हुआ।जिसमें नोसेना के 5  पर्वतारोही और एक पोर्टर  लापता हो गए।कर्नल  अमित बिष्ट ने बताया की लापता हुए पर्वतारोही और पोर्टर को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। रेस्क्यू अभियान दूसरी जगह से भी रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई है। 





No comments:

Post a Comment