उत्तरकाशी पुलिस ने 3 किलो 05 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
डीआईजी गढ़वाल द्वारा उत्तरकाशी पुलिस की सराहना करते नगद पुरस्कार दिया गया
अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)
उत्तरकाशी।। नशे के खिलाफ पुलिस का एसपी उत्तरकाशी मणिकांत मिश्रा के निर्देश क्रम में लगातार जारी है। शुक्रवार को एक अभियुक्त को 2.5 किग्रा अवैध चरस के साथ गिरफ्तार करने के बाद आज फिर बड़ी मात्रा में एक तस्कर को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। रात्रि में एसओजी यमुना वैली एवं पुरोला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग अभियान चलाकर स्थान मुंगरा पुल नौगाँव के पास से एक व्यक्ति प्रेम लाल को 3.05 किग्रा अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।पुरोला पुलिस ने NDPS Act के तहत धारा 8/20 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
आरोपित प्रेम लाल पुत्र उदमू लाल निवासी ग्राम गैर बनाल थाना बड़कोट का रहने वाला है। करण सिंह नगन्याल, पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र उत्तराखण्ड, द्वारा पुरोला पुलिस द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध चरस के साथ अभियुक्त की गिरफ्तारी करने पर उत्तरकाशी पुलिस की सराहना करते हुए टीम को 2000 रु0 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।
No comments:
Post a Comment