डीएम मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज का निरीक्षण किया - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

October 22, 2021

डीएम मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज का निरीक्षण किया

डीएम मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज का निरीक्षण किया



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

उत्तरकाशी।।डीएम मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने 9वीं कक्षा की बालिकाओं को गणित पढ़ाई। बालिकाओं को गणित में दो चरों वाली रैखिक समीकरण एवं पाई का मान आदि सवाल भी हल कराएं। जिलाधिकारी ने गणित से सम्बंधित जरूरी टिप्स  बालिकाओं को इस दौरान दिए। डीएम ने कहा कि कोविडकाल में शिक्षण कार्य प्रभावित रहा। जिस कारण शैक्षणिक कार्यों में अन्तराल आया। इस अन्तराल को पूर्ण करने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। ताकि छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिल सकें।

डीएम ने कहा कि सूबे सीएम के निर्देशों के क्रम में अन्य अधिकारियों को भी निरन्तर जनपद के विद्यालयों के निरीक्षण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ताकि कोविड-19 के कारण शिक्षा के क्षेत्र में जो अन्तराल आया है उसको पूरा किया जा सकें। कहा कि अधिकारियों के निरीक्षण से जहां स्कूल की कार्यशैली में सुधार आएगा। वहीं छात्र-छात्राएं भी प्रोत्साहित होंगे।

निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य बालिका इंटर कालेज सीमा दत्ता भी उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment