गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस की तैयारी और बीजेपी की दावेदारी जारी - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

October 23, 2021

गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस की तैयारी और बीजेपी की दावेदारी जारी

 गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस की तैयारी और बीजेपी की दावेदारी जारी



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

उत्तरकाशी। आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर गंगोत्री विधान सभा सीट पर में कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ चुनावी मूड में आ गई है। वंही भाजपा के नेताओ की दावेदारी जारी है। चुनाव लड़ने के इच्छुक विभिन्न लोगों ने भी अभी से अपनी दावेदारी जतानी भी शुरू कर दी है। पार्टी से करीब एक दर्जन लोग टिकट की दावेदारी कर रहे है,जबकि कांग्रेस से अभी तक एक ही व्यक्ति के प्रत्याशी बनाये जाने का नाम चर्चाओं में है।



गंगोत्री विधान सभा सीट वर्तमान समय में प्रतिनिधित्व विहीन बनी हुई है। इस सीट से विधायक चुने गोपाल सिंह रावत की 6 माह पहले मृत्यु हो गयी थी। इसके बाद से कई नये चेहरे में चुनाव लड़ने की दावेदारी मे जुट गये है। गंगोत्री विधान सभा से विधायक स्व. गोपाल सिह रावत की पत्नि शांति रावत भी टिकट के लिये दावेदारी जता रही है। वंही युवा में अच्छी पकड़ होने के कारण पूर्व जिला पंचायत सदस्य पवन नौटियाल भी भी दावेदारी जता रहे है। वंही पवन का भाजपा के कुछ बड़े नेताओं के संपर्क में होकर टिकट की प्रबल दावेदारी कर रहे है।


गंगोत्री विधान सभा में  पूर्व प्रमुख व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश चौहान भी चर्चाओं में बने हुए है सरल स्वभाव के साथ क्षेत्र में लगातार सक्रिय होने के कारण वह भी भाजपा से टिकट की दावेदारी जता रहे है। चौहान भटवाड़ी ब्लाक को प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य रह चुके है। वे 2012 में निर्दलीय चुनाव भी लड़े थे और चुनाव हार गये थे। इसके बाद वे कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो गये थे। 





पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य चंदन पंवार भी क्षेत्रीय युवाओ के दम पर के साथ अपने सरल स्वभाव के दम पर 2022 की प्रबल दावेदारी जता है। दूसरी और पत्रकार लोकेंद्र सिंह बिष्ट भी लगातार क्षेत्र के मुद्दों को उठाते आये है वंही वह भी भाजपा में टिकट की दावेदारी कर रहे है।भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह पंवार पहले भी इस विधान सभा सीट से चुनाव लड़े थे और चुनाव हार गये थे। वे अब फिर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते है।



भाजपा में  हाल ही में  शामिल हुये सूरत राम नौटियाल 2017 में बागी होकर चुनाव लड़े है। उन्हांेने निर्दलीय के रूप में करीब 10 हजार वोट प्राप्त किये। वे भी टिकट की दावेदारी कर है।  विजय बहादुर सिह रावत भी टिकट के लिये दावेदारी जता रहे है। दोनों लोगों की भाजपा के कुछ बड़े नेताओं के साथ गहरी पैंठ होनी बताई जा रही है। मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी किशोर भट्ट का भी गंगोत्री विधान सभा सीट पर टिकट की दावेदारी के लिये नाम चर्चाओं है। भट्ट सीएम के नजदीक होने के साथ ही युवा चेहरा भी है। वे भी पार्टी से टिकट मिलने की पूरी उम्मीद लगाये हुये है। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान भी गंगोत्री विधान सभा सीट पर भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे है। इसके अलावा भाजपा नेता जगमोहन रावत, सुरेंद्र पंवार समेत अन्य कई लोग भी भजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे है। इस तरह भाजपा से एक दर्जन लोगों के गंगोत्री से टिकट के लिये दावेदार होने से पार्टी की परेशानी बढ़नी तय है। 

कांग्रेस से एक मात्र पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ही टिकट के दावेदार बताये जा रहे है। आम आदमी पार्टी से कर्नल अजय कोटियाल के भी गंगोत्री से चुनाव लड़ने की चर्चाये जोरों पर है। कर्नल कोटियाल पार्टी से मुख्यमंत्री का चेहरा भी है। जिससे गंगोत्री सीट पर चुनाव काफी दिलचस्प होने की पूरी उम्मीद है। बसपा, उक्रांद भी चुनाव में अपने प्रत्याशी खडा करेगा। 

 गंगोत्री विधान सभा सीट प्रदेश की हॉट सीटों में शुमार है मिथक है कि विधान सभा से जिस दल का प्रत्याशी जीत हासिल करता है,उसी दल की प्रदेश में सरकार बनती है। 
उत्तरकाशी जिले में पुरोला, यमुनोत्री व गंगोत्री आदि तीन विधान सभा सीट होने पर भी चुनाव के दौरान सभी दलों का गंगोत्री विधान सभा सीट पर विशेष फोकस रहता है।

 दरअसल में बात यह है कि गंगोत्री विधान सभा सीट से जिस दल का प्रत्याशी जीतता है,उसी दल की प्रदेश में सरकार बनती है। हालांकि सरकार बनने के बाद सभी दल गंगोत्री विधान सभा की उपेक्षा करते रहते है। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद प्रदेश में दो बार कांग्रेस और दो बार भाजपा की सरकार बनी है,लेकिन किसी भी पार्टी ने गंगोत्री विधान सभा से जीते प्रतिनिधि को सरकार में जगह नहीं दी है। 2022 के शुरू में प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने है। यह देखकर भाजपा, कांग्रेस समेत सभी दल अभी से सक्रिय हो गये और वे जनता के हिमायती होने की बात जोरसोर से करने लगे है। 

No comments:

Post a Comment