अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)
उत्तरकाशी।। सीमन्त जनपद उत्तरकाशी की गंगोत्री विधानसभा 2022 विधानसभा में इस बार दावेदारो की लिस्ट बड़ी है। उसी लिस्ट में से एक बड़ा नाम है सूरतराम नौटियाल। सूरतराम नौटियाल ने भाजपा में घर वापसी के बाद टिकट की दावेदारी के लिए जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। जिसके चलते भाजपा नेता सूरतराम ने गाजणा क्षेत्र के दौरा कर ग्रामीणों का आशीर्वाद मांगा है।इस अभियान मेंउन्हें क्षेत्र के दिग्गज नेताओ का समर्थन मिलना भी शुरू हो गया है।
आपको बता दे सूरतराम नौटियाल ने 2017 के चुनाव में भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा था और मोदी लहर होने के बाद भी 9हजार से अधिक मत लाये थे। भाजपा में पुराने नेता होने के कारण उनकी भाजपा में भी अच्छी पकड़ है। यही कारण है वह गंगोत्री विधानसभा से प्रबल दावेदारी जता रहे है।
No comments:
Post a Comment