उत्तरकाशी से रेफर गर्भवती महिला और आठ माह के बच्चे की देहरादून जाते हुए डुंडा में मौत - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

September 11, 2021

उत्तरकाशी से रेफर गर्भवती महिला और आठ माह के बच्चे की देहरादून जाते हुए डुंडा में मौत

उत्तरकाशी से रेफर गर्भवती महिला और आठ माह के बच्चे की देहरादून जाते हुए डुंडा में मौत 



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

उत्तरकाशी।। उत्तरकाशी से एक दुःखद खबर सामने आई है।  बीती शनिवार को रेफर गर्भवती महिला ने देहरादून जाते हुए डुंडा के आस पास दम तोड़ दिया। महिला के गर्भ में आठ का बच्चा भी था जिसकी भी मौत गर्भ में हो गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय महिला सुमना देवी ग्राम स्याबा की रहने वाली थी जो 9 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुई थी लेकिन बुखार के साथ महिला के दोनों फेफड़े सही से कार्य नही कर रहे थे। 
जिला अस्पताल में फिजिशियन डॉक्टर सुबेग ने हालात की गंभीरता को देखते हुए महिला को देहरादून के लिए रेफर किया था। लेकिन महिला ने डुंडा के आसपास देहरादून जाते हुए दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों का सुबह से ही जिला अस्पताल रो रो कर बुरा हाल है।वंही पूरे गाव में शोक छाया हुआ है।

No comments:

Post a Comment