भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक राजकुमार,पूर्व विधायक मालचंद खेमे में हड़कंप,मोदी लहर में भी नही जीत पाए थे 2017 में भाजपा के टिकट से मालचंद
अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)
उत्तरकाशी।। उत्तराखंड में भाजपा पूरी तरह चुनावी मूड में आ गयी है। निर्दलीय विधायक के बाद पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार भी भाजपा में शामिल हो गए है। दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओ और सीएम धामी, प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में कांग्रेस विधायक राजकुमार को भाजपा में शामिल कराया गया है। मतलब साफ है 2022 में पुरोला से बीजेपी के उम्मीदवार राजकुमार होंगे। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से प्रभावित होते हुए भाजपा जॉइन करने की बात प्रेस वार्ता में कही है।
विधायक राजकुमार ने कहा है कि पीएम ऑल वेदर योजना ,रेल योजना को लेकर जिस तरह केंद्र सरकार राज्य सरकार कार्य कर रही है वह नया उत्तराखंड की आने वाली झलक की और इशारा करती है। साथ कहा कि कोरोना को मात देने मे भाजपा ने पिछले दो साल में बेहतरीन कार्य किया है।
वंही कांग्रेस विधायक के भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक मालचंद खेमे में खलबली मची हुई है।आपको बता दे पूर्व विधायक मालचंद 2017 में मोदी लहर के बाद भी भाजपा के टिकट पर हार गए थे। वंही सूत्र बताते है कि है कि पूर्व विधायक मालचंद ने इस खबर के बाद कांग्रेस पूर्व सीएम हरीश रावत के चक्कर काटने शुरू कर दिया है।
No comments:
Post a Comment