उत्तरकाशी के किशोर भट्ट बने मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी, गंगोत्री की घेरा बन्धी भी हुई शुरू - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

September 7, 2021

उत्तरकाशी के किशोर भट्ट बने मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी, गंगोत्री की घेरा बन्धी भी हुई शुरू

 उत्तरकाशी के किशोर भट्ट बने मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी, गंगोत्री की घेरा बन्धी भी हुई शुरू



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

उत्तरकाशी।। मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी किशोर भट्ट को बनाया गया है। जिससे पूरे जनपद में खुशी की लहर है पूरा सोशल मीडिया किशोर भट्ट के बधाइयां शुभकामनाओ से भरा पड़ा है।वंही गंगोत्री विधानसभा से किशोर को यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा भी शुरू हो गयी है। दरअसल बताया जा रहा है कि सीएम धामी गंगोत्री विधानसभा को लेकर बेहद गंभीर है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक की सक्रियता,और आम आदमी पार्टी के सीएम उमीदवार अजय कोठियाल की चुनोती को देखते भाजपा ने भी घेरा बंधी शुरू कर दी है। दरअसल भाजपा विधायक के निधन के बाद भाजपा का ग्राफ इस सीट पर लगातार गिरता जा रहा है। पीएम मोदी के सहारे गंगोत्री विधानसभा जीत के सपने देख रहे दावेदारों के लिए तेजी से बदलते समीकरण उनके पक्ष में नही दिख रहे है। ऐसे में सीएम धामी के पीआरओ बने किशोर भट्ट दावेदारों और पार्टी के बीच सेतु का कार्य कर पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकते है।

No comments:

Post a Comment