भाजपा नेता सुरेश चौहान ने 2022 विधानसभा चुनाव की दावेदारी को लेकर जनसंपर्क अभियान किया तेज - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

September 13, 2021

भाजपा नेता सुरेश चौहान ने 2022 विधानसभा चुनाव की दावेदारी को लेकर जनसंपर्क अभियान किया तेज

भाजपा नेता सुरेश चौहान ने 2022 विधानसभा चुनाव की दावेदारी को लेकर जनसंपर्क अभियान किया तेज



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

उत्तरकाशी।। जनपद उत्तरकाशी में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है। जंहा कांग्रेस ने न्याय पंचायत स्तर पर जनसभाएं करना शुरू कर दिया है। वंही भाजपा से दावेदारी कर रहे दावेदारों ने जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है। इस समय गंगोत्री विधानसभा से भाजपा दावेदारों की चर्चा पूरी विधानसभा पर जोरो पर है। भाजपा से दावेदारी कर रहे सुरेश चौहान ने पिछले कुछ दिनों से जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया। वह गाँव गाँव मे ढेरा डाल भाजपा के लिए माहौल बनाने में लगे हुए है। इसी क्रम में भाजपा नेता सुरेश चौहान ने आज गाजणा के उडरी क्षेत्र से लेकर कई गांव के दौरे पर रहे। तीसरी चेहरा के रूप ग्रामीणो का समर्थन भी भाजपा दावेदारों को मिलता दिख रहा है।



कांग्रेस और भाजपा नेताओ के दौरे के साथ जनपद की गंगोत्री विधानसभा में चुनावी सरगर्मी तेजी हो गयी है। कांग्रेस के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण जंहा भाजपा की जन विरोधी नीतियों के दम पर हुकांर भर रहे है। वंही भाजपा के दावेदार केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं के दम पर दम भर रहे है।

No comments:

Post a Comment