2022 की राह नही आसान, 2017 में गंगोत्री विधानसभा चुनाव में लगभग 14हजार लोगों ने भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ अन्य को दिए थे मत - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

September 14, 2021

2022 की राह नही आसान, 2017 में गंगोत्री विधानसभा चुनाव में लगभग 14हजार लोगों ने भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ अन्य को दिए थे मत

2022 की राह नही आसान, 2017 में गंगोत्री विधानसभा चुनाव में लगभग 14हजार लोगों ने भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ अन्य को दिए थे मत



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

उत्तरकाशी।। उत्तराखंड की गंगोत्री विधानसभा सीट का अबतक का अपना इतिहास रहा है। जिस पार्टी का प्रत्याशी यंहा से जीता है उसी पार्टी की विधानसभा में सरकार बनी है। लेकिन इस बार यह विधानसभा अप्रत्यक्ष परिणाम देने के मूड में दिख रही है। किस पार्टी का प्रत्याशी जीत जाए ये कह नही सकते। दरअसल इसकी सबसे बड़ी वजह है भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों के खिलाफ पिछले 15 सालों में अन्य को पड़ने वाला मत आंकड़े का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। 2017 विधानसभा के आंकड़े बताते है कि लगभग 14हजार मत भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ अन्य प्रत्याशियों को पड़े है।



2017 में भाजपा को जंहा 25 हजार से अधिक मत मिले वंही कांग्रेस को 16हजार 73 मत तो सभी निर्दलीयों को मिलाकर लगभग 14हजार के करीब मत मिले थे। 2017 में सभी अन्य को मिले लगभग 14हजार मत गंगोत्री विधानसभा में तीसरे विकल्प को मजबूत कर रहा है। भाजपा जिस तरह प्रदेश में माहौल बना रही है उससे पहाड़ के लोगो का राष्टीय पार्टियों से भरोसा भी उठने लगा है। जनपद समेत उत्तराखंड में लगातार भ्रष्टाचार चरम पर है सरकार के मंत्री मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री लगातार इस मुद्दे पर पद की गरिमा का मख़ौल उड़ाये हुए है। पब्लिक से मिल रहा फीडबैक बताता है 2022 में पब्लिक भी कई नेताओ को सही जगह पहुचाने का मन बना चुकी है।

No comments:

Post a Comment