बीमारी से देहरादून में संघर्ष कर रहे उत्तरकाशी के विनय मटूडा के साथ खड़ी हुई सरकार डीएम के निर्देश पर एसडीएम डुंडा मैक्स अस्पताल पहुँच जाना हाल,धामी सरकार करेगी मदद
अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)
उत्तरकाशी।।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के पहले चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान उत्तरकाशी बगसारी गांव निवासी विनय मटुडा दौड़ लगाते हुए अचानक बेहोश हो गए थे और डिहाइड्रेशन के कारण उनकी दोनों किडनी प्रभावित हो गयी। वर्तमान में विनय मटूड़ा का उपचार मैक्स अस्पताल देहरादून में चल रहा हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को डीएम दीक्षित ने तत्काल विनय मटूड़ा के पिता विजेंद्र मटूड़ा से फोन पर बात की और हालचाल जाना। डीएम ने मटूड़ा परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। वहीं डीएम ने एसडीएम डुंडा आकाश जोशी को तत्काल मैक्स अस्पताल देहरादून भेजकर उनकी यथा सम्भव मदद करने के निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी आकाश जोशी द्वारा बताया गया कि मैक्स अस्पताल में विनय का पिछले सात दिनों से उपचार चल रहा है। विनय की कुशलता पूछी गई व अस्पताल के डॉ पुनीत अरोड़ा से विनय मटूड़ा के बेहतर उपचार के लिए वार्ता की गई। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता हेतु हर सम्भव मदद की जाएगी। अस्पताल में विनय के पिता श्री विजेंद्र मटूड़ा ने संकट की इस घड़ी में आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment