उत्तरकाशी जय हो ग्रुप की मुहिम जारी क्षेत्र के आवारा जानवरों के लिए 50 दिन तक महिलाओं ने बनाई रोजाना 300 रोटियां 'पालिकाध्यक्ष ने उपलब्ध कराया चारा - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

July 1, 2021

उत्तरकाशी जय हो ग्रुप की मुहिम जारी क्षेत्र के आवारा जानवरों के लिए 50 दिन तक महिलाओं ने बनाई रोजाना 300 रोटियां 'पालिकाध्यक्ष ने उपलब्ध कराया चारा

उत्तरकाशी जय हो ग्रुप  की मुहिम जारी क्षेत्र के आवारा जानवरों के लिए 50 दिन तक महिलाओं ने बनाई रोजाना 300 रोटियां 'पालिकाध्यक्ष ने उपलब्ध कराया चारा



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

उत्तरकाशी।।  सामाजिक चेतना की बुलंद आवाज "जय हो" ग्रुप बड़कोट में नगर क्षेत्र में 50 दिनों तक आवारा बेजुबाँ जानवरों को रोटी खिलाने का अभियान जारी है। जिसे संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण गिना जा रहा है। इसमें सहयोग के लिए जय हो ग्रुप ने नगर पालिका अध्यक्ष  और जागृति महिला  समूह का आभार जताया।

आपको बता दे कोविड कर्फ्यू के दौरान बाजार बंद होने से सबसे अधिक दिक्कत बेजुबान जानवरों के सामने आ खड़ी हो गयी थी, जो दीवारों पर लगे पोस्टरों को खाने लगे थे।  बेजुबान जानवरों का भूख के चलते पालिका के कचरा डंपिंग जोन में भारी संख्या में जमावड़ा लगने लगा था। जिस को देखते हुए सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज "जय हो " ग्रुप ने नगर के आवारा पशुओं के लिए महिलाओं की मदद से रोजाना 300 रोटियां बना कर और नगर पालिकाध्यक्ष द्वारा चारा की व्यवस्था करते हुए रोजाना ग्रुप के स्वयंसेवियो द्वारा खिलाने का काम किया गया। ग्रुप का यह अभियान 11 मई से  शुरू हुआ था  जो 30 जून तक चलाया गया है। महिलाओं ने स्वेच्छा से भागीदारी निभाते हुए हर रोज 300 रोटियां बनाई। बड़कोट पालिकाध्यक्ष  अनुपमा रावत ने चारा की व्यवस्था की इसके साथ नगर क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने आटा दान किया । नगर  के दर्जनों आवारा मवेशियों को 50 दिनों तक चारा व रोटी खिलाने का अभियान चलाया। ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल ने बताया कि पिछले साल कोविड लॉकडाउन के दौरान 141 दिन तक ग्रुप ने नगर क्षेत्र में घूम घूम कर रोटी एकत्र कर आवारा पशुओं को खिलाने का काम किया।  इस अभियान में ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल, मोहित अग्रवाल, अजय रावत,सुशील पीटर, रजत अधिकारी,भगवती रतूड़ी, मदन पैन्यूली, नितिन चौहान,मस्तराम,रुद्राक्ष, सागर, प्रियांशु सहित जागृति महिला समूह की महिलाएं शामिल थी।

No comments:

Post a Comment