गंगोत्री विधानसभा में घमासान दिल्ली से मुख्यमंत्री का एलान'आप नेता अजय कोठियाल भी लड़ेंगे उप चुनाव - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

July 1, 2021

गंगोत्री विधानसभा में घमासान दिल्ली से मुख्यमंत्री का एलान'आप नेता अजय कोठियाल भी लड़ेंगे उप चुनाव

गंगोत्री विधानसभा में घमासान दिल्ली से मुख्यमंत्री का एलान'आप नेता अजय कोठियाल भी लड़ेंगे उप चुनाव



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

उत्तरकाशी।। सूबे के सीएम उप चुनाव लड़ेंगे नही लड़ेंगे कंहा से लड़ेंगे इस पर अभी भी सस्पेंस जारी है। लेकिन इस बीच आम आदमी पार्टी के रिटायर कर्नल अजय कोठियाल  गंगोत्री से उपचुनाव लड़ेंगे इसकी घोषणा आम आदमी पार्टी ने विधिवत रूप से कर दी है। खुद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए रिटायर कर्नल अजय कोठियाल को बधाई दी है। इस मौके पर  सीएम केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के 5साल के भ्रष्ट सिस्टम को जवाब देने का समय आ गया है। वंही दूसरी और गंगोत्री विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने आप नेता कोठियाल के नेतृत्व में जन सम्पर्क अभियान को तेज कर दिया है। जिससे गंगोत्री विधानसभा में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है।

No comments:

Post a Comment