2022 में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा से टिकट की दावेदारी करेंगी शांति गोपाल रावत - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

July 18, 2021

2022 में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा से टिकट की दावेदारी करेंगी शांति गोपाल रावत

2022 में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा से टिकट की दावेदारी करेंगी शांति गोपाल रावत



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

उत्तरकाशी।। 2022 की अंतिम दौर की निर्णायक लड़ाई शुरू हो गयी। दावेदारों ने दावेदारी करनी भी शुरू कर दी है। आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिवंगत विधायक गोपाल सिंह रावत की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दिवंगत विधायक को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर दिवंगत विधायक गोपाल सिंह रावत की धर्मपत्नी श्रीमती शांति रावत को 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर दावेदारी का एलान भी किया गया।  शांति रावत ने कहा है कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं और स्व. गोपाल सिंह रावत के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए 2022 के विधानसभा चुनाव में गंगोत्री विधानसभा से भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी पेश करेंगी। 

 शांति रावत ने कहा कि चार सालों में गंगोत्री विधानसभा में एतिहासिक विकास कार्य हुए हैं और विकास योजनाएं गतिमान है, ऐसे में स्व. गोपाल सिंह रावत के कार्यकाल में शुरू हुई विकास यात्रा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी यदि कार्यकर्ता व जनता मुझे सौंपना चाहती है तो में आपकी अपेक्षाओं पर खरी उतरने का प्रयास करूंगी। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी संगठन 2022 विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाता है तो वह कार्यकर्ताओं, जनता की भावनाओं के अनुरूप चुनाव लड़ेगी और स्व. गोपाल सिंह रावत जी के कार्यों को आगे बढ़ाकर गंगोत्री विधानसभा के विकास को सर्वोपरि रखते हुए विकास यात्रा को आगे बढ़ाऐंगी।



 इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बैशाखू लाल, नमामि गंगा के प्रदेश संयोजक रावल हरीश सेमवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष जयवीर सिंह चैहान, भाजपा उपाध्यक्ष महावीर नेगी, मंडल अध्यक्ष गाजणा दिनेश रावत, दिनेश सेमवाल पूर्व प्रधान तिलोथ, संपूर्णानंद सेमवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थी लाल शाह, भाजपा उपाध्यक्ष नागेंद्र चैहान, माधवेंद्र रावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्षा सुधा गुप्ता, निदेशक सहकारी संघ बर्फी भक्ति संतोषी ठाकुर, बीना नौटियाल, पवना सेमवाल, ललिता सेमवाल, बालशेखर नौटियाल, अरविंद बिष्ट, भरत सिंह बिष्ट, चंदन सिंह राणा, उत्तम गुसांई समेत विभिन्न गांवों के प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत अन्य मौजूद रहे।




No comments:

Post a Comment