मंत्री के बयान पर रार' पुरोहितों ने गंगोत्री धाम में फूंका मंत्री को पुतला - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

June 8, 2021

मंत्री के बयान पर रार' पुरोहितों ने गंगोत्री धाम में फूंका मंत्री को पुतला

 मंत्री के बयान पर रार' पुरोहितों ने गंगोत्री धाम में फूंका मंत्री को पुतला



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

उत्तरकाशी।। गंगोत्री धाम के पुरोहितों ने आज गंगोत्री धाम में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का पुतला फूंका है। दरअसल मंत्री सतपाल महाराज ने देवस्थानम बोर्ड पर बड़ा बयान दिया था जिसमे उन्होंने कहा था कि देवस्थानम बोर्ड पर विचार का कोई मतलब नही है। जिसके बाद पुरोहितों आक्रोशित होते हुए सुबह से  सतपाल महाराज के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर  पुतला फूंका है। ऐसा पहली बार हुआ है जब गंगोत्री धाम में किसी मंत्री का पुतला फूंका गया है।

पुरोहितों की माने तो सीएम तीरथ रावत खुद देवस्थाथम बोर्ड को वापस लेने की घोषणा कर चुके है ऐसे में मंत्री का इस तरह के बयान पर  गंगोत्री पुरोहित संत समाज ने मंत्री के बहिष्कार की बात कही है। वंही  सरकार से पुरोहितों ने मांग की है इन्हें तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए।

गंगोत्री मंदिर के सह सचिव राजेश सेमवाल ने कहा कि मंत्री अपने बयान वापिस ले। साथ कहा  खुद  मुख्यमंत्री तीरथ रावत का स्पष्ट कहना है कि बोर्ड पर पुनर्विचार होगा और 51 मंदिर को बोर्ड से बाहर किया जाएगा।

वंही आपको बता दे गंगोत्री  तीर्थ पुरोहित देवस्थानम बोर्ड को लेकर  आंदोलन करने की रणनीति बना चुके है। 11 जून से पुरोहित गंगोत्री में काली पट्टी बांधकर के गंगा मैया का पूजा अर्चना कर विरोध जताएंगे और 21 जून से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर बैठ जाएंगे।

No comments:

Post a Comment