प्रेम विवाह के दो साल बाद पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काट मौत के घाट उतारा - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

June 15, 2021

प्रेम विवाह के दो साल बाद पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काट मौत के घाट उतारा

प्रेम विवाह के दो साल बाद पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काट मौत के घाट उतारा



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

उत्तरकाशी।। बड़ी खबर उत्तरकाशी के नौगांव प्रखंड से आ रही है। जंहा हिमरोल गाव एक महिला ने अपने पति की कुल्हाड़ी से मार मौत के घाट उतार दिया है। देर रात जब इसकी सूचना मिलने के बाद राजस्वा पुलिस को  मौके पर पहुँच महिला को हिरासत में ले लिया है बताया जा रहा दो साल पहले ही इनकी शादी हुई थी और यह प्रेम विवाह था।  राजस्व पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वंही राजस्व पुलिस हत्या में प्रयुक्त कुल्हड़ी की बरामगी का प्रयास में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व क्षेत्र दारासौं के हिमरौल गांव निवासी जसपाल (22) की दो साल पहले काजल के साथ शादी हुई थी। काजल (21) का मायका टिहरी जिले के कंडीसौड़ में है। जसपाल गांव में ही ध्याड़ी-मजदूरी करता था।

कल शाम को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि काजल ने पति जसपाल के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसलीदार जगेंद्र चैहान रात 12 बजे की मौके पर पहुंच गए थे। राजस्व पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे अपनी कस्टडी में ले लिया। महिला की गिरफ्तारी के लिए बड़कोट से रेगूलर पुलिस की महिला कांस्टेबल को गांव में बुलाया गया है।

No comments:

Post a Comment