गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन आज गंगोत्री धाम पहुँचे जंहा उन्होंने पुरोहितों की समस्या सुनी - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

June 12, 2021

गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन आज गंगोत्री धाम पहुँचे जंहा उन्होंने पुरोहितों की समस्या सुनी

गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन आज गंगोत्री धाम पहुँचे जंहा उन्होंने पुरोहितों की समस्या सुनी



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन आज  गंगोत्री धाम पहुँचे। जंहा उन्होंने गंगोत्री धाम में स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित के जनपद के और भी अधिकारी मौजूद रहे। 

गढ़वाल आयुक्त  रमन ने स्नान घाट का भी निरीक्षण किया सफाई व्यवस्थाओं का हाल भी जाना है। इसके बाद उन्होंने  तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। जिसमे मुखबा जांगला सड़क मार्ग बनाने की मांग तीर्थ पुरोहितों ने


की है। जिस पर गढ़वाल आयुक्त ने आश्वासन दिया कि वन भूमि के निस्तारण होने के बाद शीघ्र ही सड़क मार्ग बनाने की कार्यवाही कर ली जाएगी। इसके अतिरिक्त आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि वर्तमान में कोविड के कारण चारधाम यात्रा स्थगित है,परिस्थितियां अनुकूल होते ही अगले कुछ महीनों बाद चारधाम यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद उत्तरकाशी में कोविड के कुछ केस जरूर कम हुए है लेकिन फिर भी सतर्क व सावधानी बरतनी जरूरी है तथा सरकार द्वारा जारी एसओपी का अनुपालन सुनिश्चित करना है।


इस दौरान एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र सिंह नेगी, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल,राजेश सेमवाल,रविन्द्र सेमवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment