देखे वीडियो-गंगोत्री विधानसभा भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान का जनपद में पहुँचने पर जगह जगह हुआ जोरदार स्वागत
अरण्यरोदन टाइम्स(नरेश रावत)
उत्तरकाशी।।जनपद उत्तरकाशी के गंगोत्री विधानसभा से भाजपा का टिकट मिलने का बाद उत्तरकाशी लौटे भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओ ने जगह जगह फूलमालाओ के साथ स्वागत किया। सुबह से ही जगह जगह बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गंगोत्री विधानसभा से नए प्रत्याशी सुरेश चौहान का इंतजार कर रहे थे।इस विधानसभा में नया प्रत्याशी भाजपा द्वारा उतारने से भाजपा कार्यकर्ताओ में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। वंही इस मौके पर सुरेश चौहान ने कहा सभी नाराज दावेदारों को मना लिया जाएगा। सभी एक भावना के साथ मिलकर जीत हासिल करेंगे।
देखे वीडियो-
No comments:
Post a Comment