भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़ - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

January 4, 2022

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़

 भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़


अरण्यरोदन टाइम्स(सूर्य प्रकाश नौटियाल)

उत्तरकाशी। भाजपा की विजय संकल्प रैली का मोरी, पुरोला व नौगांव में जोरदार स्वागत हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह यात्रा रथ का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को केंद्र व भाजपा सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी।

सोमवार को भाजपा की विजय संकल्प यात्रा मोरी, पुरोला से दोपहर तक नौगांव में पहुची। यहां मुख्य बाजार मुख्य बाजार में यात्रा से पूर्व निवर्तमान विधायक राजकुमार के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इसके बाद विजय संकल्प यात्रा के नौगांव पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजों व पार्टी के झंडे व फूल मालाओं से यात्रा रथ का स्वागत किया। इस दौरान हुई सभा में वर्तमान विधायक राजकुमार ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए अपनी विधायक की दांव पर लगा दी आज क्षेत्र में कई गांव में सड़क, स्वास्थ्य, पेजयल, स्कूल स्कूलों का उच्चीकरण सहित कई बड़े-बड़े कार्य किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर मौके अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालचद आर्य ने कहा कि यात्रा के दौरान लोगों को सरकार  की जानकारी दी जा रही है। प्रदेश मंत्री सत्येंद्र राणा, जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, वीरेंद्र बिष्ट, विनोद सुपाल सहप्रभारी, माणिक वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, जयचन्द रावत आदि ने विचार रखे।



No comments:

Post a Comment