उत्तरकाशी जनपद के 11 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय 29 वीं बाल विज्ञान कांग्रेस में करेंगे प्रतिभाग - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

January 21, 2022

उत्तरकाशी जनपद के 11 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय 29 वीं बाल विज्ञान कांग्रेस में करेंगे प्रतिभाग

उत्तरकाशी जनपद  के  11 बाल वैज्ञानिक  राज्य स्तरीय 29 वीं बाल विज्ञान कांग्रेस में करेंगे प्रतिभाग 



अरण्यरोदन टाइम्स(ब्यूरो)                    

उत्तरकाशी।।राष्ट्रीय विज्ञानं एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद द्वारा आयोजित 29 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जनपदीय आयोजन राजकीय आदर्श कीर्ति इण्टर कॉलेज उत्तरकाशी में कोविड निर्देशो के तहत ऑनलाइन वर्चुअल मोड में आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के मोरी, पुरोला, नौगॉव, चिन्यालीसौड़, डुंडा एवं भटवाडी विकासखण्ड से चयनित 28 बाल वैज्ञानिक समूहों के 55छात्रों ने अपने अपने रिसर्च  प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के संचालक एवं विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक लोकेन्द्र परमार ने बताया कि  इस वर्ष के लिये मुख्य विषय- "सतत जीवन के लिए विज्ञान" के अंतर्गत उप विषय-  सतत जीवन हेतु पारितंत्र, सतत जीवन हेतु उपयुक्त प्रौद्योगिकी, सतत जीवन हेतु अभिकल्पना विकास मॉडलिंग एवं योजना, सतत जीवन हेतु सामाजिक नवाचार, सतत जीवन हेतु  पारम्परिक ज्ञान प्रणाली, के अंतर्गत जैविक ईंधन के कुशल उपयोग, कूड़ा निस्तारण समस्या, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य एवं बीमारियों की रोकथाम ,पारम्परिक वाद्य यंत्रों की महत्ता, वनों में मानवीय हस्तक्षेप द्वारा वन्य जीवो के जीवन तंत्र में प्रभाव और वन्य जीवो द्वारा मानवीय आवासीय क्षेत्रो में हस्तक्षेप , जैविक कृषि की महत्व आदि  विषय पर बाल वैज्ञानिक छात्रों द्वारा अपने व्याख्यान एवं प्रोजेक्ट  प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम के  निर्णायक डॉ एस एस मेहरा  प्राचार्य पिट्स बीएड कॉलज उत्तरकाशी, डॉ एम पी एस परमार असि प्रोफेसर पी जी कॉलेज उत्तरकाशी एवं  डॉ एस पी नौटियाल ने 11श्रेष्ठ प्रोजेक्ट को राज्य स्तर हेतु  चयन किया। 

जिनमेंअंकुश नौटियाल विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़,  अमन कुमार रा ई का वर्नीगाड़,  अनूप थपलियाल रा कीर्ति इण्टर कॉलेज उत्तरकाशी,  प्रतीक्ष बिरजा इ का चिन्यालीसौड़,  रोहन कुमार 

रा इ का मोरी,   मीरा अवस्थी विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़,  सामीर साह रा इ का डुंडा,  कु चंद्रप्रिया नेगी रा बा इ का उत्तरकाशी,  अभिषेक रा इ का वर्नीगाड़,  कु दिया  जूनियर हाईस्कूल पुजेली,  अंशिका जूनियर हाईस्कूल चंदेली का राज्य हेतु चयन हुआ। जिला समन्वयक लोकेन्द्र सिंह परमार ने राज्य स्तर में प्रतिभागियो हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए बताया कि 25 जनवरी को उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद( युकॉस्ट) विज्ञान धाम देहरादून द्वारा ऑनलाइन वर्चुअल माध्यम से आयोजित होगा। कार्यक्रम में  विद्यालय के प्रधानाचार्य बी एस राणा ने शिक्षकों और बाल वैज्ञानिको का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक समन्वयक मोरी से अनिल कुमार, पुरोला से दिनेश रावत, नोगॉव से जनक रावत, चिन्यालीसौड़ से विजयराम बंटवाण ,डुं. डा से गीतांजलि जोशी, भटवाडी से गुलाब सिंह महर, सहित मार्गदर्शक शिक्षक  युद्धवीर राणा, सुनील सेमवाल, संजय राणा ,विनोद मल्ल, चंद्रभूषण बिजल्वाण , प्रियंका राणा ने सहयोग प्रदान किया।

1 comment:

  1. It could take a while for every slot to fill, however relaxation assured, WV gamblers may have options. Bovada provides 9 banking options, together with each fiat currencies and crypto. The 바카라사이트 supported strategies embody MasterCard, Visa, AMEX, Match Pay, Bitcoin, Ethereum, Litecoin, and Bitcoin Cash.

    ReplyDelete