भटवाड़ी में आम आदमी पार्टी की जनसभा में उमड़ी भीड़ - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

December 30, 2021

भटवाड़ी में आम आदमी पार्टी की जनसभा में उमड़ी भीड़

 

भटवाड़ी में आम आदमी पार्टी की जनसभा में उमड़ी भीड़


अरण्यरोदन टाइम्स(सूर्य प्रकाश नौटियाल)

उत्तरकाशी। आम आदमी पार्टी के रि. कर्नल अजय कोठियाल ने गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के भटवाड़ी में जनसभा कर भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोला है। कहा कि दोनों पार्टी ने उत्तराखंड के लोगों के साथ बहुत बड़ा छल किया। यहां पर कर्नल अजय कोठियाल के समर्थन में रैली में हुजूम की अच्छी आमद देखने को मिली। तो वहीं सैकड़ो लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गुरुवार को भटवाड़ी में आयोजित जनसभा में कर्नल अजय कोठियाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने ग्रामीण क्षेत्रों की घोर उपेक्षा की है। दोनों दलों की जनविरोधी नीतियों से आम जनता परेशान है। इसीलिए तीसरे विकल्प के तौर पर आप को भारी संख्या में अनेक लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने सेना के जवानों को खड़ा करते हुए कहा कि यह युवा कर्नल के यूथ फाउंडेशन की बदौलत आज सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जो कि अपने संसाधनों से तैयार किया गया था और हजारों युवाओं को रोजगार दे रही है। इसलिए अब कर्नल अजय कोठियाल फौज के लिए अधिकारी तैयार करेगी। आम आदमी पार्टी भाजपा की तरह मुख्यमंत्री पैदा करने की फैक्ट्री नहीं बल्कि रोजगार के नए आयाम स्थापित करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या भाजपा सेना के नाम पर राजनीतिक रोटी सेख रही हैं जिसका उदाहरण राहुल गांधी की रैली ने देखने को मिला। शहीद जनरल बिपिन रावत का पोस्टर खड़ा कर राजनीति की गई। जिसको जनता समझती है और यह प्रदेश तो सेना के जवान हर घर में पालती है और उसके बाद वह देश की रक्षा में रॉयल गढ़वाली के नाम से जानी जाती है। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि जिस प्रकार आम आदमी का समर्थन पार्टी को मिल रहा है।

No comments:

Post a Comment