देखे वीडियो-पुरोला निवर्तमान विधायक राजकुमार ने पूर्व विधायक के 10 के कार्यकाल पर खड़े किए सवाल,कहा विकास के दम पर लडूंगा चुनाव - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

November 17, 2021

देखे वीडियो-पुरोला निवर्तमान विधायक राजकुमार ने पूर्व विधायक के 10 के कार्यकाल पर खड़े किए सवाल,कहा विकास के दम पर लडूंगा चुनाव

देखे वीडियो-पुरोला निवर्तमान विधायक राजकुमार ने पूर्व विधायक के 10 के कार्यकाल पर खड़े किए सवाल,कहा विकास के दम पर लडूंगा चुनाव



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीरर परमार)

पुरोला।। उत्तरकाशी जनपद की विधानसभा पुरोला सीट से इस समय भारतीय जनता पार्टी से  निवर्तमान विधायक राजकुमार और पूर्व विधायक मालचंद टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। वंही  निवर्तमान विधायक राजकुमार ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में वापसी के साथ क्षेत्र के विकास कार्य को लेकर सक्रिय है। राजकुमार ने अरण्यरोदन टाइम्स पर वार्ता कर कहा कि मैं अपने विकास के कार्यों के दम पर जनता के बीच में जाऊंगा। इतना ही नहीं  निवर्तमान विधायक राजकुमार ने पूर्व विधायक पर भी सवाल खड़े किए।उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक को जनता ने विकास के लिए 10 वर्ष दिए। लेकिन इन 10 वर्षों के कार्यकाल में पूर्व विधायक ने विधानसभा पटल पर क्षेत्र की समस्या से संबंधित कोई भी सवाल नहीं उठाये। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने सड़क ,स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पर्यटन क्षेत्र जैसे क्षेत्र की समस्या पर कभी भी किसी भी नियम के तहत सदन में कोई सवाल नहीं किये। मैंने लगातार विपक्षी पार्टी में रहकर भी क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहा है और आगे भी मेरा संघर्ष जारी रहेगा। भारतीय जनता पार्टी मेरी पुरानी पार्टी है मैंने भारतीय जनता पार्टी  जनता के हितों के लिए वापसी की है।

सुने वीडियो--



No comments:

Post a Comment