राजकुमार और दुर्गेश लाल की घेरेबन्दी में फंसते जा रहे मालचंद,पुरोला विधानसभा में इन दोनों नामो पर जोरदार चर्चा - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

November 14, 2021

राजकुमार और दुर्गेश लाल की घेरेबन्दी में फंसते जा रहे मालचंद,पुरोला विधानसभा में इन दोनों नामो पर जोरदार चर्चा

 राजकुमार और दुर्गेश लाल की घेरेबन्दी में फंसते जा रहे मालचंद,पुरोला विधानसभा में इन दोनों नामो पर जोरदार चर्चा


अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

उत्तरकाशी।। उत्तराखंड की पुरोला विधानसभा में निवर्तमान विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने और पूर्व प्रत्याशी दुर्गेश लाल के कांग्रेस में शामिल हो जाने से राजनीतिक समीकरण भी इस विधानसभा में तेजी से बदलने शुरू हो गए है। इन दोनों की बढ़ती सक्रियता से पूर्व विधायक मालचंद खेमे की चिंता लगातार बढ़नी शुरू हो गयी है। दरअसल भाजपा अगर राजकुमार को टिकट देती है तो मालचंद चारो खाने चित हो जाएंगे। वंही कांग्रेस में जाने की उनकी अंतिम संभावनों पर पूर्व प्रत्याशी दुर्गेश लाल ने पहले ही पानी फेर दिया है। 

वंही 2017 में मोदी लहर होने के बाद भी मालचंद भाजपा से हार गए थे। ऐसे में निर्दलीय उन्हें समर्थन मिलता पूरी विधानसभा में नही दिख रहा है। ऐसे में यही कहा जा सकता है 2022 चुनाव की घोषणा से पहले पूर्व विधायक मालचंद को राजकुमार व दुर्गेश दोनो नेताओ ने चक्रव्यूह में फंसा दिया है।



दूसरी और निवर्तमान विधायक राजकुमार क्षेत्र के मुद्दों को लेकर सक्रिय है। वह जनता को यह बताने की कोशिश कर रहे उन्होंने क्षेत्र हित मे अपनी विधायकी से इस्तीफा दिया है। वंही इस बीच वह क्षेत्र के कोई बड़ी घोषणा कराते है तो उन्हें कंही न कंही इसका फायदा मिल सकता है।

 दूसरी और दुर्गेश लाल कांग्रेस में जाकर क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सरकार पर हल्ला बोल है।

No comments:

Post a Comment