मुखेम और बाडाहाट रेंज के वनाधिकारियों ने वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए आगे आने की अपील की - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

October 12, 2021

मुखेम और बाडाहाट रेंज के वनाधिकारियों ने वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए आगे आने की अपील की

मुखेम और बाडाहाट रेंज के वनाधिकारियों ने वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए आगे आने की अपील की



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

उत्तरकाशी।।मुखेम वन प्रभाग के अंतर्गत ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल धौंतरी में वन एवं वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुखेम रेंज के अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने छात्रों को वन एवं वन्य सुरक्षा से से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वन और वन्य जीवों की सुरक्षा से पर्यावरण में आ रहे असंतुलन को कम किया जा सकता है। वन और वन्य जीवों की सुरक्षा पर ही पर्यावरण का आधार भी टिका हुआ है। इसलिए वन और वन्य जीवों की सुरक्षा हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने छात्रों के माध्यम से आम लोगों को वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए आगे आने की अपील की। इसके अलावा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जसपुर तिलोथ में भी उन्होंने छात्रों को वन्यजीवों की सुरक्षा के महत्व के बारे में बारीकी से जानकारी दी। इससे पूर्व धौंतरी के साथ ही ग्राम सौरा व सारी में भी वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया।

वंही दूसरी और बाडाहाट रेंज के वनाधिकारी रविन्द्र पुंडीर ने भी सफ्ताह अभियान छेड़ स्थानीय लोगो और छात्र छात्रों को जागरूक किया।



No comments:

Post a Comment