देखे वीडियो-लाल घाटी में भाजपा नेता सुरेश चौहान को मिला बड़ा जन समर्थन, सुरेश चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस से जुड़े कई लोग और क्षेत्र के कई युवा भाजपा में हुए शामिल - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

September 18, 2021

देखे वीडियो-लाल घाटी में भाजपा नेता सुरेश चौहान को मिला बड़ा जन समर्थन, सुरेश चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस से जुड़े कई लोग और क्षेत्र के कई युवा भाजपा में हुए शामिल

देखे वीडियो-लाल घाटी में भाजपा नेता सुरेश चौहान को मिला बड़ा जन समर्थन, सुरेश चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस से जुड़े कई लोग और क्षेत्र के कई युवा भाजपा में हुए शामिल



अरण्यरोदन टाइम्स (बलबीर परमार,नरेश रावत)

उत्तरकाशी।।2022 के लिए  गंगोत्री विधानसभा में भाजपा नेता सुरेश चौहान को बड़ा समर्थन हर पट्टी में मिलना शुरू हो गया है। लाल घाटी नाम जाने जानी वाली गाजणा पट्टी में भाजपा नेता सुरेश चौहान को शनिवार को बड़ा समर्थन 2022 के लिए मिला है। उनके समर्थन में आज  गाजणा के   सैकड़ों लोग धौंत्री पहुचे। जंहा उनका ढोल दमाऊ की धुन पर फूल मालाओं के साथ स्वगत किया गया। वंही इस मौके पर उनके नेतृत्व में पूरे बाजार भाजपा के बैनर तले रैली भी निकाली गई। वंही इस बीच एक जनसभा का आयोजन भी किया गया। जंहा कांग्रेस से जुड़े कुछ लोगों ने सुरेश चौहान को 2022 का  समर्थन देते हुए भाजपा में शामिल हुए। वंही क्षेत्र के कई युवा,बुजुर्ग लोग भी भाजपा में शामिल हुए है।



भाजपा नेता सुरेश चौहान को जिस तरह समर्थन मिल रहा है उससे भाजपा में उनकी दावेदारी प्रबल हो गयी है। दरअसल भाजपा नेता सुरेश जमीन से जुड़े हुए एक ईमानदार छवि के नेताओ के नाम से जनपद में जाने जाते है। वह जिला पंचायत सदस्य और भटवाड़ी के ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके है। गंगोत्री विधानसभा में  दमदार छवि के चलते उन्हें बड़ा समर्थन इस विधानसभा में मिल रहा है।


No comments:

Post a Comment