नशे के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस की कार्यवाही जारी मिली सफलता दूसरी और आबकारी विभाग का अभियान जारी - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

July 16, 2021

नशे के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस की कार्यवाही जारी मिली सफलता दूसरी और आबकारी विभाग का अभियान जारी

 नशे के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस की कार्यवाही जारी मिली सफलता दूसरी और आबकारी विभाग का अभियान जारी 



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

उत्तरकाशी।। उत्तरकाशी पुलिस और आबकारी विभाग लगातार अवैध नशे के खिलाफ अभियान छेड़े हुए है। जिसके चलते आबकारी और पुलिस को सफलता भी हाथ लग रही है।

उत्तरकाशी पुलिस एसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार सफल बनाया जा रहा, जनपद पुलिस नशा तस्करों पर लगातार लगाम कस रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष बड़कोट अजय सिंह के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस हनुमान चट्टी के पास से  02 लोगों को 501 व 500 ग्राम अवैध चरस(कुल- 01 किलो 1 ग्राम अवैध चरस) के साथ गिरफ्तार किया गया।



बरामद माल व गिरफ्तारी  के आधार पर दोनो के खिलाफ थाना बड़कोट पर  *FIR NO-57/2021,  धारा-8/20 NDPS ACT* मुकदमा पंजीकृत किया गया है इसकी कीमत करीब 120000/-रु0 बताई जा रही है। आरोपितों के नाम प्रवेश  सिंह निवासी ग्राम निषणी थाना बडकोट जनपद उत्तरकाशी उम्र -22 वर्ष , शुभम  निवासी ग्राम निषणी थाना बडकोट जनपद उत्तरकाशी उम्र -20 वर्ष है।

वंही दूसरी और आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर रायमेर बड़ेथ से 10लीटर अवेध कच्ची शराब के साथ मुन्नी लाल को गिरफ्तार किया है। आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश क्रम में आबकारी प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में अभियान जारी है।

No comments:

Post a Comment