भाजपा होश में जनता बेहोशी में इन सब के बीच मंत्री गणेश जोशी का बयान भाजपा पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में फिर बना रही सरकार - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

July 15, 2021

भाजपा होश में जनता बेहोशी में इन सब के बीच मंत्री गणेश जोशी का बयान भाजपा पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में फिर बना रही सरकार

 भाजपा होश में जनता बेहोशी में इन सब के बीच मंत्री गणेश जोशी का बयान भाजपा पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में फिर बना रही सरकार



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

उत्तरकाशी।। 2022 के विधानसभा  चुनाव में अब कम ही समय रह गया है। लेकिन 2021 में भाजपा अब तक अपने कार्यकाल में सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने तक ही सीमित है। बेरोजगार,बढ़ती महंगाई,भ्रष्टाचार  ,शिक्षा के नाम पर सरकार की उपलब्धियां फिलहाल शून्य नजर आ रही है। इन सब के बीच आज उत्तरकाशी में जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी उत्तरकाशी पहुँचे और पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 2022 विधानसभा चुनाव में प्रदेश सरकार बनने का दावा कर डाला।



अरण्यरोदन टाइम्स ने मंत्री के इस बयान पर कई बुद्धिजीवियों से बात की है जिसमे सभी का एक ही तर्क निकल कर सामने आ रहा है। मंत्री जी मंत्री बनने के बाद जोश में है और जनता सीएम बदलते देख बेहोशी के मूड में आ गयी है। ऐसा हो भी क्यों न 2017 में उत्तराखंड की जनता ने 57 सीटें दी और हाल सबके सामने है।



मंत्री गणेश जोशी ने  कोरोना काल भाजपा के संघर्ष को अपनी उपलब्धि बता कांग्रेस पर जुबानी हमला करते हुआ कहा है कि सरकार कोरोना काल मे संघर्ष कर रही थी उस समय कांग्रेस घरो में सोई हई थी। इसके बाद मंत्री कार्यकर्ताओ की बैठक लेते हुए 2022 के चुनाव पर चर्चा की।





No comments:

Post a Comment