पहाड़ पर बारिश का कहर किसान की उम्मीदों की खेती आयी भूस्खलन की चपेट में - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

July 13, 2021

पहाड़ पर बारिश का कहर किसान की उम्मीदों की खेती आयी भूस्खलन की चपेट में

पहाड़ पर बारिश का कहर किसान की उम्मीदों की खेती आयी भूस्खलन की चपेट में



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

चिन्यालीसौड़।। जनपद उत्तरकाशी में पिछ्ले 48 घंटे से रुक रुक कर बारिश जारी है। बारिश किसानों के लिए राहत तो कुछ किसानों के लिए आफत बनकर बरस रही है। चिन्यालीसौड़ प्रखंड में भारी बारिश के चलते   भूस्खलन होने से  प्रगतिशील कृषक बलबीर लाल का मछली पालन का तालाब व पालीहाउस  क्षतिग्रस्त हुआ है। बारिश किसान बलबीर लाल के लिए आफत बनकर आयी है। तेज बारिश से हुए भूस्खलन से  उनके परिवार के सदस्य  भूस्खलन की चपेट मे आने से बाल बाल बचे है। इसके अलावा कृषक बलबीर को  बीन,टमाटर, खीरा की फसल समेत  पालीहाउस  क्षतिग्रस्त हुए है।



वंही दूसरी और बारिश के चलते यमनोत्री हाइवे धरासू और गंगोत्री हाइवे डबरानी के पास भूस्खलन होने से हो गए है। दोनो ही हाइवे को खोलने की कोशिश विभाग द्वारा की जा रही है। इसके अलावा कुछ ग्रामीण लिंक मार्ग भी भूस्खलन होने से बन्द की खबर है।

No comments:

Post a Comment