देखे वीडियो-मुख्यमंत्री तीरथ रावत के गंगोत्री से चुनाव लड़ने की अटकलों का यूकेडी नेता विष्णुपाल रावत ने भी किया स्वागत और पार्टी ने कर दिया निष्कासित - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

June 9, 2021

देखे वीडियो-मुख्यमंत्री तीरथ रावत के गंगोत्री से चुनाव लड़ने की अटकलों का यूकेडी नेता विष्णुपाल रावत ने भी किया स्वागत और पार्टी ने कर दिया निष्कासित

 देखे वीडियो-मुख्यमंत्री तीरथ रावत के गंगोत्री से चुनाव लड़ने की अटकलों का यूकेडी नेता विष्णुपाल रावत ने भी किया स्वागत और पार्टी ने कर दिया निष्कासित



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

उत्तरकाशी।। पार्टी ने निष्काषित होने के बाद यूकेडी नेता विष्णुपाल का बड़ा बयान फिर सामने आया है। जिसमे उन्होंने कहा है कि विकास से ऊपर कुछ नही,गंगोत्री विधानसभा का विकास  उनकी पहली प्राथमिकता है।

आपको बता दे  6 जून को उत्तराखंड क्रांति दल के उत्तरकाशी केंद्र सचिव विष्णुपाल सिंह रावत ने एक प्रेस नोट जारी कर  वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को उत्तरकाशी की गंगोत्री विधानसभा से विधानसभा का उप चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था। विष्णुपाल द्वारा मुख्यमंत्री को उत्तरकाशी से दिये गये चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पार्टी को रास नहीं आया और इसे दल विरोधी गतिविधि करार दे डाला। उत्तराखंड क्रांति दल केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय ने  विष्णुपाल सिंह रावत को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 

वहीं इसके बाद विष्णुपाल सिंह रावत ने उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में पत्रकार वार्ता की है। जिसमे उन्होंने कहा कि सीएम के गंगोत्री से चुनाव लड़ने की पैरवी की कि दूसरी पार्टियां भी समर्थन देती तो यूकेडी भी अपना समर्थन करेगी। विष्णुपाल ने कहा है कि  मुख्यमंत्री यहां से लड़ते हैं तो यह गंगोत्री विधान सभा का विकास के लिए बेहतर होगा। मेरा पार्टी को तोड़ना या अन्यथा ले जाने का मतलब नहीं है। मेरा यहा बयान उक्रांद की प्रदेश कार्यकारणी को गलत लगा तो मुझे दुख नहीं है। मैं यूकेडी का सच्च सिफाई हूं और रहूंगा। 

आप भी सुने वीडियो--




No comments:

Post a Comment