गंगोत्री विधानसभा में तीसरे विकल्प की दस्तक आप नेता कर्नल कोठियाल को मिल रहा बड़ा समर्थन। - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

June 25, 2021

गंगोत्री विधानसभा में तीसरे विकल्प की दस्तक आप नेता कर्नल कोठियाल को मिल रहा बड़ा समर्थन।

गंगोत्री विधानसभा में तीसरे विकल्प की दस्तक आप नेता कर्नल कोठियाल को मिल रहा बड़ा समर्थन।



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

उत्तरकाशी गंगोत्री।। जनपद उत्तरकाशी की गंगोत्री विधानसभा में तीसरे विकल्प को लेकर जबरदस्त उत्साह ग्रामीणों में दिख रहा है। जिसकी वजह है 20सालो में गंगोत्री विधानसभा का उस तरह विकास न होना जिस तरह ग्रामीणों ने उम्मीद की थी। आप नेता  ( से० नि०) कर्नल अजय कोठियाल ने गंगोत्री विधानसभा में पिछले 5दिनों से दौरे पर है। जंहा उन्हें बड़ा समर्थन ग्रामीणों का मिल रहा है। इसी क्रम में उनके द्वारा आज गंगोरी में युवाओँ, महिलाओं, पूर्व सैनिकों, आम जन लोगों से सीधा संवाद, संपर्क किया। जिसमे उन्होंने कहा कि मिशन 2022 उत्तराखंड नवनिर्माण के लिये प्रयासरत है। उन्होंने ग्रामीणों को बताया किस तरह शिक्षा ,स्वास्थ्य, रोजगार,बिजली पानी पर बेहतर कार्य किया सकता है। 



 इस अवसर पर पुष्पा चौहान, मुरारी पोखरियाल, रिटायर मेजर राजेन्द्र जमनाल , राजेश जोशी, वीरेंद्र नेगी, पाटा प्रधान नरेश चौहान,  बृजमोहन थापा, धनवीर मखलोगा, गोविंद मखलोगा, इंद्रपाल चौहान, उदय राणा, दीपेन्द्र पंवार, शैलेन्द्र मटूडा, खुशाल सिंह, कु० रुबीना,श्रीमती चन्द्री राणा, शीतल देवी, सुमित्रा चौहान सहित अन्य शामिल रहे।।

1 comment:

  1. सर बहुत अच्छा काम कर रहे हो आप

    ReplyDelete