उत्तरकाशी पहुँचे पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल का बयान तय समय पर ही होंगे चुनाव उप चुनाव के लिए संगठन रहे तैयार - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

June 10, 2021

उत्तरकाशी पहुँचे पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल का बयान तय समय पर ही होंगे चुनाव उप चुनाव के लिए संगठन रहे तैयार

उत्तरकाशी पहुँचे पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल का बयान तय समय पर ही होंगे चुनाव उप चुनाव के लिए संगठन रहे तैयार


अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

उत्तरकाशी।।जनपद उत्तरकाशी के दौरे पर आये सूबे के पेयजल मंत्री ने साफ कर दिया है भाजपा सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। वंही उन्होंने उप चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओ को तैयार रहने को भी कहा है।

आपको बता दे सीएम तीरथ रावत का गंगोत्री विधानसभा से उप चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। जिसके सबसे बड़ी वजह है पार्टी के सभी जनपद पदाधिकारियो समेत गंगोत्री से दावेदारी कर रहे भाजपा नेताओ ने तीरथ सिंह रावत को गंगोत्री विधानसभा से उप चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है।

खुद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी गंगोत्री विधानसभा से चुनाव लड़ने को सबसे अच्छा विकल्प इस समय मुख्यमंत्री के लिए बता रहे है। हालांकि सीएम तीरथ रावत के लिए 6विधायक और भी सीट खाली करने की बात कर चुके है। 

No comments:

Post a Comment