हिमालय पर्यावरण जड़ी बुटी एग्रो संस्थान जाड़ी का बीज दान अभियान'जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया शुभारंभ - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

June 23, 2021

हिमालय पर्यावरण जड़ी बुटी एग्रो संस्थान जाड़ी का बीज दान अभियान'जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया शुभारंभ

हिमालय पर्यावरण जड़ी बुटी एग्रो संस्थान जाड़ी का बीज दान अभियान'जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया शुभारंभ



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

उत्तरकाशी।।हिमालय पर्यावरण जड़ी बुटी एग्रो संस्थान जाड़ी का बीज दान अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया। डीएम मयूर दिक्षित ने कलेक्ट्रेट परिसर में हर्षिल की राजमा का बीज दान कर यह शुभारंभ किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने  कहा कि ये वास्तव में अच्छा व युनिक प्रयास है जो जैव विविधता के संरक्षण के लिए बहुत आवश्यक है। बीज सरक्षण के साथ साथ पारम्परिक खेती करने वाले लोगो को रोजगार भी मिलेगा। 

बीज दान अभियान की पहल द्वारिका प्रसाद सेमवाल द्वारा की गई है। उन्हीने  कहा कि जाड़ी संस्थान विभिन्न संगठनो, पंचायतों, स्कूलों व सरकार के साथ मिलकर वर्ष 2017 से बीज बम अभियान चला रहा है। अभियान का विस्तार आज उत्तरकाशी से देश के 15 से अधिक राज्यो मे हो गया है। 

अभियान के दौरान  देशी जेनेटिक बीजों की कमी को देखा है और कई फ़सलों जिसमें मोटा अनाज, सब्जियों व दालो के बीज खत्म हो रहें है, जो पारिस्थितकी तंत्र के लिये शुभ संकेत नही है।



बीजों  के संरक्षण, संग्रहण व खेती के लिये हमने तय किया कि उत्तराखण्ड के साथ साथ देश के हिमालयी राज्यो मे  यात्रा, पद यात्रा कर बीज दान अभियान चलाया जाएगा। बीज दान अभियान की टीम  गावँ गावँ, घर घर से बीजों को भिक्षा में मांगेगी एवं भिक्षा मे प्राप्त बीजों का बीज बैंक तैयार कर उन में से कुछ बीजों को बीज बम बनाने में प्रयोग किया जाएगा एवं कुछ  बीज को किसानों को खेती के लिये उपलब्ध करवायेगे। किसानों के द्वारा फसल उगाने के बाद जितना बीज हम किसानों को देगें उसका दोगुना बीज किसानों से वापस बीज बैंक मे जमा करने हेतु भी प्रेरित किया जाएगा । इस मौके पर   रिलायंस फाउंडेशन के कमलेश गुरुरानी  ने भी इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपने विचार रखे ।

कार्यक्रम मे प्लान इंडिया के गोपाल थपलियाल, उपला टकनोर जन मंच के अध्यक्ष माधवेन्द्र रावत, मंगल यूथ फाऊंडेसन के वीरेन्द्र राणा, तरुण सामाजिक संस्थान के नागेंद्र दत्त, ग्राम प्रधान हर्षिल दिनेश रावत, संकल्प सामाजिक संस्थान की शान्ती परमार, रेणुका समिति के प्रान्जवल उनियाल, बेटी संगठन शिरोर से  अंकिता रावत, नेहा, रिया रावत, मनीषा एवं शिक्षक नरेश बिजल्वाण गंगा बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment