गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन स्थलीय निरीक्षण करने यमनोत्री धाम पहुचे अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

June 13, 2021

गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन स्थलीय निरीक्षण करने यमनोत्री धाम पहुचे अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन स्थलीय निरीक्षण करने यमनोत्री धाम पहुचे अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

यमनोत्री।।उत्तरकाशी दौरे पर आए गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन आज यमुनोत्री धाम पहुंचे। जंहा आयुक्त ने पैदल चलकर यमुनोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके आयुक्त रविनाथ ने कहा राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी का दोनों धाम यमुनोत्री व गंगोत्री में किस तरीके से परिपालन हो रहा है जिसका उनके द्वारा निरीक्षण किया गया। हालांकि वर्तमान में चारधाम यात्रा बंद है लेकिन भविष्य में परिस्थिति अनुकूल होते ही सरकार यदि चारधाम यात्रा शुरू करती है तो उसी को देखते हुए अवस्थापना सुविधाओं का रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। जिसमे जिलाधिकार मयूर दीक्षित समेत जनपद के अधिकारी भी मौजूद रहे।



आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन ने जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग एवं नव निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया और इससे जुड़े सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए है। इसके साथ उन्होंने धाम परिसर में स्थपित सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान  यमुनोत्री पैदल मार्ग,मंदिर परिसर पर साफ सफाई व कूड़े का निस्तारण आदि व्यवस्थाएँ  के साथ पैदल मार्ग पर शौचालय साफ व स्वच्छ पाए गए। बंडेलीगाड़ से ऊपर पैदल मार्ग का कुछ हिस्सा बीते दिन बारिश के कारण दस गया था जिसे तत्काल ठीक करने के निर्देश ईई को दे दिए गए है। इस दौरान दो पानी के टैंक में लीकेज होना पाया गया जिसे ठीक करने के निर्देश ईई जल संस्थान को दिए। 

इस मौके पर डीएम उत्तरकाशी मयूर दीक्षित ने कहा कि 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए वेक्सीन आ चुकी है। चारधाम यात्रा से जुड़े सभी तीर्थ पुरोहितों,पुजारियों,होटल व लॉज चलाने वाले सभी का खरसाली में केम्प लगाकर वैक्सिननेशन करने के निर्देश उप जिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग को जिलाधिकारी ने दिए है। 

इस दौरान एसडीएम बड़कोट चतर सिंह चौहान, एमए जिला पंचायत कबुलचंद, उपाध्यक्ष यमुनोत्री मंदिर समिति राजस्वरूप उनियाल,सचिव सुरेश उनियाल, प्रवक्ता जय प्रकाश उनियाल,पंच पंडा समिति पुरोहित महासभा सचिव लखन उनियाल, कोषाध्यक्ष अमित उनियाल उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment