पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह बिष्ट ने किया डुंडा बरसाली में कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण के लिए प्रचार - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

February 9, 2022

पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह बिष्ट ने किया डुंडा बरसाली में कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण के लिए प्रचार

पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह बिष्ट ने किया डुंडा बरसाली में कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण के लिए प्रचार



अरण्यरोदन टाइम्स(ब्यूरो)

उत्तरकाशी।। सूबे में चुनाव अब अंतिम दौर में है सूबे की सबसे हॉट सीट गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस ने चुनावी प्रचार को तेज कर दिया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह बिष्ट ने डुंडा बरसाली में चुनाव प्रचार की कमान संभालते हुए कई गांव में अपनी टीम के साथ धुँआधार प्रचार कर जनता से कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण के लिए जनसमर्थन मांगा है। उन्होंने पाव, सिंगोट,बरसाली,नाकुरी,कुराह, डुंडा गांव समेत कई गांव में जनसंपर्क किया और कांग्रेस प्रत्याशी के लिए ग्रामीणो मतदाताओ से  मतदान करने की अपील की है। आपको बता दे पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह बिष्ट(बिंदु भाई) की डुंडा बरसाली के मतदाताओ में अच्छी पकड़ है 2017 में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार किया था जिसकी वजह यह रहा भाजपा को इस क्षेत्र में अच्छा वोट मिला था। 2022 में उसी जोश के साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह बिष्ट कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार में जुट गए है और लगातार डोर टू डोर प्रचार कर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मतदान की अपील कर रहे है।



No comments:

Post a Comment