उत्तराखंड की पहली विधानसभा पुरोला में कांग्रेस ने दिया भाजपा को जोर का झटका, जनभावनाओं की उम्मीद दुर्गेश लाल कांग्रेस में शामिल - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

November 10, 2021

उत्तराखंड की पहली विधानसभा पुरोला में कांग्रेस ने दिया भाजपा को जोर का झटका, जनभावनाओं की उम्मीद दुर्गेश लाल कांग्रेस में शामिल

उत्तराखंड की पहली विधानसभा पुरोला में कांग्रेस ने दिया भाजपा को जोर का झटका, जनभावनाओं की उम्मीद दुर्गेश लाल कांग्रेस में शामिल



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

उत्तरकाशी।। उत्तराखंड में 2022 चुनाव को लेकर कमर कस चुकी कांग्रेस ने भाजपा को उत्तराखंड की पहली विधानसभा में जोर का झटका दिया है। 2017 में जनभावनाओं के समर्थन से चुनाव लड़े दुर्गेश लाल ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होकर भाजपा को आइना दिखा दिया है।  दुर्गेश लाल का कहना है भाजपा में भ्रष्ट नेताओ का बोल बाला  है, जन उम्मीदों से पैदा हुए नेताओ की इस पार्टी में कोई कदर नही है।
वंही दुर्गेश लाल के भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने से पूरी विधानसभा में उत्साह का माहौल है। क्षेत्र के कई ग्रामीणो ने अरण्यरोदन टाइम्स से बात कर खुशी जताई है। आपको बता से मोरी क्षेत्र की जनता ने 2017 में अपना समर्थन देकर दुर्गेश लाल को खड़ा किया था उन्हें 2017 में निर्दलीय 13हजार से ज्यादा मत प्राप्त हुए थे। पिछले 5सालों में उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दों को उठा अपनी पकड़ भी क्षेत्र में मजबूत की है।फिलहाल कांग्रेस ने भाजपा को बड़ा झटका देते हुए जनभावनाओं की उम्मीद को पार्टी में शामिल कर जनता के बीच अच्छा मैसेज देने का काम किया है।



No comments:

Post a Comment