पूर्व सीएम हरीश रावत का स्टिंग कर कांग्रेस का भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले उमेश कुमार से गंगोत्री कांग्रेस ने लिया राहत सामान और राजनीति हुई तेज - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

June 5, 2021

पूर्व सीएम हरीश रावत का स्टिंग कर कांग्रेस का भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले उमेश कुमार से गंगोत्री कांग्रेस ने लिया राहत सामान और राजनीति हुई तेज

पूर्व सीएम हरीश रावत का स्टिंग कर कांग्रेस का भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले उमेश कुमार से गंगोत्री कांग्रेस ने लिया राहत सामान और राजनीति हुई तेज



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

उत्तरकाशी।। उत्तरकाशी में कांग्रेस की राहत पर राजनीति तेज हो गयी है जिसकी वजह है पूर्व सीएम हरीश रावत का स्टिंग कर कांग्रेस का भ्रष्टाचार उजागर करने वाले उमेश कुमार शर्मा से गंगोत्री विधानसभा के कांग्रेस पूर्व विधायक द्वारा कोरोना की राहत साम्रग्री ली गयी है। इसके लिए कांग्रेस के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने 10 किलोमीटर दूर मातली हेलीपेड पहुँच यह राहत साम्रग्री ली है जिसमे मास्क सेनिटाइजर समेत जरूरी सामान था। जिसकी तस्वीरें जैसी ही सोशल साइड पर वायरल हुई है वैसे ही भाजपा के नेताओ ने कांग्रेस पर तंज कसने शुरू कर दिए है।


दरअसल आपको बता दे हरीश सरकार में कांग्रेस के 9विधायक ने जब दल बदल किया था । उस समय  उमेश कुमार ने हरीश रावत का खरीद फरोख्त  स्टिंग कर सरकार को हिला दिया था। कांग्रेस का बड़ा भ्रष्टाचार उजागर होने से खुद सीएम हरीश रावत को भी दोनो सीटें गवानी पड़ी थी। जिससे कांग्रेस सरकार को करारी हार का सामना 2017 के विधानसभा में करना पड़ा था। वंही अब जब उसी व्यक्ति  से कांग्रेस राहत साम्रग्री लेने 10किलोमीटर मातली सफर तयकर  हेलीपेड कुछ दिन पहले पहुँची तो कांग्रेस पर भाजपा जनपद में हमलावर हो गयी है।



गंगोत्री विधानसभा से भाजपा नेता चंदन सिंह पंवार ने कांग्रेस पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त है जिससे उसे कोई फर्क नही पड़ता है। भाजपा इसे चुनावी मुद्दा बनाएगी और जनता के बीच जाएगी।

भाजपा नेता लोकेंद्र बिष्ट ने कहा कि हरीश सरकार का भ्रष्टाचार उजागर करने वालो से कांग्रेस इस समय मदद ले रही है जो दिखाता है कांग्रेस की इस समय गंगोत्री विधानसभा से लेकर प्रदेश में क्या दुर्दशा  है। 
 
वंही कांग्रेस के गंगोत्री विधानसभा मीडिया प्रभारी प्रताप प्रकाश पंवार ने बताया है कि कांग्रेस ने कोई मदद नही मांगी खुद उमेश कुमार ने मास्क सेनिटाइजर समेत जरूरी सामान के लिए पूर्व विधायक से मदद मांगी थी। कोरोना में सीमित संसाधन कांग्रेस के पास होने के कारण उन्हें यह करना पड़ा है।


No comments:

Post a Comment