गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस की सदस्यता अभियान लगातार जारी - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

January 22, 2022

गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस की सदस्यता अभियान लगातार जारी

गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस की सदस्यता अभियान लगातार जारी



अरण्यरोदन टाइम्स(ब्यूरो)

उत्तरकाशी।। गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस का सदस्यता अभियान लगातार जारी है। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भटवाड़ी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने घर वापसी कर ली है।



इस दौरान टकनौर धराली (छोलमी) से पूर्व उपप्रधान सर्वेन्द्र सिंह पंवार  ने भी पूर्व विधायक के सानिध्य में भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता गृहण की। रैथल गांव से राजीव राणा ने भाजपा छोड़कर ली कांग्रेस की सदस्यता नाल्डकठूड़ क्षेत्र के सौरा गांव से सदस्य क्षेत्र पंचायत प्रभाकर जोशी, धनारी क्षेत्र के गवाणा निवासी सुभाष नौटियाल ने पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण पर आस्था व्यक्त कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस लगातार पीने कुनबे को मजबूत कर रही है।

No comments:

Post a Comment