पुरोला विधानसभा में दुर्गेश लाल सबसे मजबूत दावेदार,जनभावना की एक उम्मीद है दुर्गेश लाल
अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)
उत्तरकाशी।। जनपद उत्तरकाशी की पुरोला विधानसभा में दुर्गेश लाल एक मजबूत दावेदार है। जिसकी वजह है 2017 विधानसभा में दुर्गेश लाल ने निर्दलीय ही 13 हजार 508मत हासिल किए थे। 2017में कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार ने 17हजार 778 मत लाकर जीत हासिल की थी। वंही भाजपा के प्रत्याशी मालचंद मोदी लहर के बाद भी हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन दुर्गेश लाल ने जिस तरह से राष्टीय पार्टियों को टक्कर दी वह 2022 में उनकी दावेदारी को मजबूत कर रहा है।हालांकि दुर्गेश लाल ने 2017 विधानसभा के बाद बीजेपी की सदस्यता ले ली थी,वह भाजपा से प्रबल दावेदारी जता रहे है। पूर्व विधायक मालचंद भी दावेदारी जता रहे है लेकिन मोदी लहर में भी उनका न जीत पाना उनकी दावेदारी को कमजोर कर रहा है।
भाजपा ने हाल ही में इसी विधानसभा से कांग्रेस विधायक को बीजेपी में शामिल कराया है। सूत्र बता रहे है पुरोला विधायक राजकुमार को बीजेपी पुरोला विधानसभा य फिर कंही और विधानसभा से चुनाव लड़ा सकती है। आपको बता दे 2017 विधानसभा से पहले सुदूरवर्ती क्षेत्र मोरी ब्लॉक के ग्रामीणो ने महा पंचायत कर दुर्गेश लाल पर सहमति बनाते हुए चुनाव लड़ाया था। आज भी यह क्षेत्र पूरी तरह से दुर्गेश लाल के साथ खड़ा है। ऐसे में अगर जनभावनाओं को देखते हुए दुर्गेश लाल को भाजपा अपना प्रत्याशी बनाती है तो दुर्गेश लाल भाजपा की वापसी इस विधानसभा में करा सकते है।
No comments:
Post a Comment