जिला विकास अधिकारी उत्तरकाशी पर महिला कर्मी के साथ जबरन यौन शोषण का मामला,पुरोला थाने में मामला हुआ दर्ज - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

August 24, 2021

जिला विकास अधिकारी उत्तरकाशी पर महिला कर्मी के साथ जबरन यौन शोषण का मामला,पुरोला थाने में मामला हुआ दर्ज

जिला विकास अधिकारी उत्तरकाशी पर महिला कर्मी के साथ जबरन यौन शोषण का मामला,पुरोला थाने में मामला हुआ दर्ज



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

पुरोला।।उत्तरकाशी जिले के जिला विकास अधिकारी पर पुरोला ब्लॉक की एक कनिष्ठ अभियंता ने छेड़छाड़ करने व यौन शोषण करने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला कर्मी ने पुरोला थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। उधर महिला से छेड़छाड़ और यौन शोषण की शिकायत पर पुलिस ने 354 के तहत मामला दर्ज कर दिया है। जनपद में यह किसी 6माह में दूसरी घटना है।

वंही दूसरी और जिला विकास अधिकारी विमल कुमार से जब उन पर महिला से छेड़खानी के आरोप व पुलिस में उनके खिलाफ मामला दर्ज होने को लेकर जानकारी और उनका स्पष्टीकरण जानना चाहा है लेकिन अधिकारी से संपर्क नही हो पा रहा है।



पुरोला पुलिस के अनुसार क्षेत्र की एक  महिला जेई  जो मनरेगा में कार्य करती है। 23अगस्त को उत्तरकाशी के डीडीओ विमल कुमार पुरोला पहुँचे, जंहा देर शाम जेई को डीडीओ साहिब ने बुलाते हुए कहा कि उसका ट्रांसफर का मामला है। डीडीओ ने जेई को लोनिवि गेस्ट हाउस में मिलने को कहा।पुलिस को दी गयी तहरीर के अनुसार महिला जेई आज सुबह गेस्ट हाउस में गयी,जंहा डीडीओ साहब पर आरोप उन्होंने जबरन हाथ पकड़ यौन सम्बधन बनाने की कोशिश महिला कर्मी से की है। परिवार को आपबीती सुनाने के बाद महिला ने पुरोला थाने में डीडीओ विमल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वंही दूसरी तरफ स्थानीय लोगो मे भारी रोष है और अधिकारी के खिलाफ ठोस कार्यवाही की माग कर रहे है।

 

No comments:

Post a Comment