उत्तरकाशी मकान को क्षतिग्रस्त करने के मामले में ग्राम प्रधान को पुलिस ने किया देहरादून से गिरफ्तार - Aranyarodan Times | Uttarkashi

Breaking News 🔥

July 26, 2021

उत्तरकाशी मकान को क्षतिग्रस्त करने के मामले में ग्राम प्रधान को पुलिस ने किया देहरादून से गिरफ्तार

 उत्तरकाशी मकान को क्षतिग्रस्त करने के मामले में ग्राम प्रधान को पुलिस ने किया देहरादून से गिरफ्तार 



अरण्यरोदन टाइम्स(बलबीर परमार)

उत्तरकाशी।। ग्राम टिपरा में  शान्ता देवी ने राजस्व चौकी जुणगा पर एक लिखित तहरीर दी गयी थी। जिसमे बताया गया था कि ग्राम प्रधान टिपरा के नेतृत्व में 16-17 लोगों के द्वारा गांव का रास्ता बनाने के लिए उनके मकान को क्षतिग्रस्त किया गया है। विरोध करने पर इन सभी के द्वारा उनकी सास से गाली-गलौज व मारपीट की गई। तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस द्वारा ग्राम प्रधान टिपरा सीमा गौड व अन्य लोगों के खिलाफ धारा 323/427/447  व 3/10 SC/ST Act के तहत मुकदमा गया। 22जुलाई को राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को यह मामला  सौपा। पुलिस ने इस मामले कार्यवाही करते हुए ग्राम प्रधान टिपरा सीमा गौड़ को रविवार  देहरादून से गिरफ्तार किया है।साक्ष्य के आधार पर धारा 147/504/506 IPC व 3(1)(द) SC/ST Act की बढोतरी की गयी। गिरफ्तार आरोपितों को आज  न्यायलय के समक्ष पेश किया जाएगा।

इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस ने आम जनता/स्थानीय लोगों से अपील है कि इस  मामले  को सोशल मीडिया व अन्य किसी माध्यम से यदि उक्त प्रकरण मे किसी के द्वारा कोई भ्रामक खबर व अफवाह फैलाई जाती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।कार्यवाही करने देहरादून गयी टीम में एसआई देवेन्द्र सिंह पाल- थाना धरासू कानि0 अरविन्द गिरि,दीपिका राणा मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment